सेवानिवृत्त पर बाबूलाल फोगावट का किया जोरदार नागरिक अभिनंदन
नशा मुक्ति व समाज सेवा का दिलाया संकल्प ,....... मदन लाल भावरिया
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
सीकर जिले के डागियों का बास ( सुजाना )खंडेला में फोगावट कृषि विपणन बोर्ड सीकर कृषि विभाग के बाबूलाल फोगावट की सेवानिवृत्ति पर उनके आवास पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ,l कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सामाजिक जन चेतना मंच के अध्यक्ष मदन लाल भावरिया ने की l इस अवसर पर मदन लाल भावरिया ने समाज सेवा का संकल्प सेवानिवृत्त बाबूलाल फोगावत को दिलवाया गया एवं समाज में नशा मुक्ति के लिए अभियान में सहयोग का भरोसा जताया l इस अवसर पर डॉ रामावतार गजराज, सरपंच भोलाराम लाबा ,आनंद सैनी, नारायण फोगावट, पूर्व सचिव दिलीप फोगावट, महिंद्र तेतरवाल ने शेखावाटी परंपरा के अनुसार सेवानिवृत्त बाबूलाल फोगावट का चुनरी का साफा व फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया l समारोह में रामेश्वर लाल फोगावट, भवानी फोगावट , मानसिंह भावरिया ,रामअवतार बड़सरा , रिछपाल सामोतासहित कई गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोगों ने भाग लिया l