राजस्व अधिकारियों ने जिलेभर में बरसात से हुए फसल खराबे का लिया जाजया

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान

राजस्व अधिकारियों ने जिलेभर में बरसात से हुए फसल खराबे का लिया जाजया

-संबंधित पटवारियों को फील्ड में रहकर गिरदावरी कराने के दिए निर्देश

बूंदी, 31 जनवरी। जिला कलक्टर डाॅ. रविन्द्र गोस्वामी के निर्देश पर मंगलवार को जिले के राजस्व व कृषि विभाग के अधिकारियों ने जिले में बरसात एवं ओलावृष्टि से हुए फसल खराबे का क्षेत्रों में पहुंचकर जायजा लिया और वस्तुस्थित से जिला कलक्टर को अवगत कराया।
उपखण्ड अधिकारी बूंदी सोहनलाल ने जावटीकला, गरनारा, मेहरामपुरा गांवों में फसलांे को हुए नुकसान का जायजा लिया। तालेडा उपखण्ड अधिकारी कार्तिकेय मीणा ने अल्फानगर, अकतासा, बरूंधन गांवांे का दौरा कर फसल खराबे का जायजा लिया। नैनवां उपखण्ड अधिकारी शत्रुघ्न सिंह गुर्जर जजावर, सीसोला, खानपुरा, बाछोला, बांसी, डोकून, भजनेरी गांवांे का दौरा कर फसल खराबा देखा। इस दौरान पटवारियों को फील्ड में मौजूद रहकर गिरदावरी करवाने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को बीमा कंपनी को फसल खराबे की सूचना भिजवाने के लिए कहा गया। तालेडा तहसीलदार रामलाल मीणा ने तालेडा, बाजड, जमीतपुरा, कैथूदा गांवो में फसल खराबे का जायजा लिया। इसी तरह तहसीलदार के.पाटन प्रीतम मीणा ने काप्रेन, अरनेठा, के.पाटन व अडीला गांवों तथा तहसीलदार नैनवां महेश शर्मा ने फूलेता, देई, जैतपुर, करीरी, बामनगांव, रजलावता आदि गांवों में फसल खराबे का जायजा लिया।  इस दौरान अधिकारियों ने खेतों में पहुंचकर बरसात से हुए नुकसान का जायजा लिया और किसानों बातचीत की।