बूंदी, 22 सितंबर। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में प्रगति के संबंध में शुक्रवार को पंचायत समिति हिंडोली सभागार में मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
उन्होंने निर्देश दिए कि महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में काम की मांग करने वाले श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध करवाया जावे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपूर्ण आवासों के निर्माण में प्रगति लाई जावे। विधायक एवं सांसद कोष योजना के तहत अभिशंषा वाले कार्यो के प्रस्ताव तैयार कर आगामी 3 दिवस में जिला परिषद में भिजवाये जावे। उन्होंने निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के तहत शेष रही आंगनबाड़ियों, प्राथमिक व उपस्वास्थ्य केन्द्रों, विद्यालयों में नल कनेक्शन में प्रगती लाई जावे।
सीईओ सिंह ने निर्देश दिए कि मिशन कायाकल्प के तहत चयनित बावड़ियों, खैल मैदान, मॉडल तालाब व गार्डन के प्रगतिरत कार्यो को शीघ्र पूर्ण करवाया जावे। उन्हांेने बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिको को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता ही सेवा अभियान की शपथ दिलाई तथा सभी को ग्राम पंचायते स्वच्छ एवं साफ रखने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अधिशासी अभियंता प्रियवृत सिंह, विकास अधिकारी मोहन लाल मीणा, सहायक अभियंता राजकुमार सोनी, एसबीएम जिला कोऑर्डिनेटर निजामुद्दीन, अतिरिक्त विकास अधिकारी अब्दुल रईस अंसारी, सहायक विकास अधिकारी रामहेत मीणा, प्रगति प्रसार अधिकारी देवराज मीणा, लोकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।