रिकी पोंटिंग ने बताये विश्व के मौजूदा टाॅप 5 टी 20 प्लेयर्स के नाम, दो भारतीय भी लिस्ट में शामिल

जयपुर। टी20 वर्ल्ड कप को दो महीने से भी कम समय बचा है और सभी टीमें इस .प्रतियोगिता के लिए कमर कस रही हैं। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम भी एशिया कप सहित कुछ शीर्ष स्तरीय सीरीज के साथ मुकाबले के लिए तैयार हो रही है। बता दें कि 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से भारत ने कोई भी खिताब नहीं जीता है। और सभी की निगाहें उस सूखे को खत्म करने के लिए रोहित की तरफ होंगी। पिछले कुछ महीनों में कई भारतीय खिलाड़ियों ने टी 20 प्रारूप में अच्छा प्रदर्शन किया है और हार्दिक पांड्या उनमें प्रमुख हैं।
इस बीच ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग से जब द आईसीसी रिव्यू में पूछा गया कि विश्व टी20 में मौजूदा समय में शीर्ष पांच खिलाड़ी कौन कौन हैं तो पांड्या पहली पसंद में से एक थे।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने इस सूची में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का भी नाम लिया। पोंटिंग की पहली पसंद अफगानिस्तान के राशिद खान थे उसके बाद पाकिस्तान के बाबर आजम, फिर हार्दिक पांड्या, चैथे पर इंग्लैंड के जोस बटलर और पांचवे स्थान पर जसप्रीत बुमरा को रखा।

पंड्या के लिए पोंटिंग ने कहा मौजूदा फॉर्म पर तीसरे नंबर पर हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ना काफी कठिन है। उनका आईपीएल शानदार रहा है। चोट के बाद उनकी गेंदबाजी को लेकर संशय था लेकिन उन्होंने जोददार वापसि की और वे 140 किमी प्रति घंटा की स्पीड से गेंदबाजी कर रहे हैं। पोंटिंग ने कहा कि वह खेल को बेहतर ढंग से समझता है और वह अपने खेल को पहले से बेहतर समझता है और अभी वह शायद टी 20 क्रिकेट में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर है और संभावित रूप से एकदिवसीय क्रिकेट में हो सकता है।

बुमराह के बारे में पोंटिंग ने कहा, जसप्रीत बुमराह पांचवें नंबर पर हैं। वह शायद दुनिया में टेस्ट क्रिकेट, एक दिवसीय क्रिकेट और टी 20 क्रिकेट में सबसे पूर्ण गेंदबाज हैं। नई गेंद के साथ बहुत अच्छा है जब कोई भी उनका इस्तेमाल करने का फैसला करता है।