ट्विटर पर ट्रेंड हो रहे हैं ऋषभ पंत, वजह बना ये वीडियो

जयपुर। भारत के स्टार और विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जोकि उन्होनें खुद पोस्ट किया है। इस वीडियो के बाद पंत ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे हैं। 
 दरअसल, पंत के कार एक्सिडेंट के बाद वे टीम में वा​पसि ​के लिए कडी मेहनत कर रहे हैं। पंत अपने आप को फिट करने के लिए पूरा प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में पंत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वे जिम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पंत ने यह वीडियो एक मोटिवेशनल पंजाबी गाने के साथ पोस्ट किया है। वीडियो में पंत वेट लिफ्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जिसमें ट्रेनर भी उनका साथ दे रहे हैं। 


बता दें कि इसी साल भारत में वनडे विश्वकप का आयोजन होना है। भारतीय टीम और पंत के फैन्स पंत को इस विश्वकप में खेलते हुए देखना चाहते हैं। फैंस बेसब्री से उनकी टीम में वापसि की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं, बीसीसीआई ने सुखद खबर देते हुए बताया कि पंत अब लगभग फिट हो चुके हैं और उन्हानें नेट्स में बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया है। इनसाइडस्पोर्ट की एक  रिपोर्ट ने ट्विट ने इस बात की जानकारी देते हुए ट्विट किया कि 'ऋषभ पंत ने वापसी की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ाया'    गौरतलब है कि पंत का इस साल की शुरूआत में खतरनाक कार एक्सिडेंट हो गया था जिसमें वे बाल बाल बचे।