Rishabh Pant साबित होंगे तुरूप का इक्का, कप्तान रोहित ने बनाया मास्टर प्लान

जयपुर। टी 20 विश्व कप 2022 का आगाज 16 अक्टूबर से होने जा रहा है। भारत इस मेगा टूर्नामेंट की शुरूआत अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होने वाले मुकाबले के साथ करेगी जो कि 23 अक्टूबर को खेला जाना है। विश्वकप से पहले भारत ने जितने भी टी 20 मुकाबले खेले हैं उनमें  खिलाडियों के बल्लेबाजी क्रम बदलकर कई सारे प्रयोग किये और टीम मैनेजमेंट ने सभी खिलाडियों की क्षमताओं को परखा। लेकिन, विकेटकीपर ऋषभ पंत को लेकर फैन्स के मन में यह सवाल है कि आखिर उन्हें किस स्थान पर टीम में खिलाया जायेगा। क्योंकि जब से दिनेश कार्तिक ने टीम में धमाकेदार एंट्री ली है तब से ऋषभ पंत टीम से अंदर -बहार होते रहे हैं।

सूत्रों का मानना है धाकड विकेटकीपर बल्लेबाज पंत को कप्तान रोहित इस विश्वकप में एक नया रोल दे सकते हैं। ऋषभ पंत टी 20 विश्वकप में  ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। कप्तान रोहित ने कई बार ऐसे संकेत दिये जिससे साफ जाहिर होता है कि पंत ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं। पहले वेस्टइंडीज दौरे पर पंत से ओपनिंग करवाई गई। इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ अंतिम मैच में पंत ओपनिंग करते हुए नजर आये। वहीं, आज आस्ट्रेलिया 11 के साथ खेले गये वार्मअप मैच में पंत ने कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की।

बता दें कि पंत का ओवरसीज रिकॉर्ड अब तक कमाल का रहा है। आस्ट्रेलिया की पिच उन्हें खासा भाती हैं। ऐसे में यह विस्फोटक बल्लेजाब ओपनिंग करते हुए पॉवरप्ले में गेंदबाजों कि बखिया उधेडने का माद्दा रखता है। हालांकि पंत का टी 20 में रिपोर्ट कार्ड उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है लेकिन पंत हिटिंग के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में कप्तान रोहित  पॉवरप्ले में पंत की पावर का इस्तेमाल कर सकते हैं। पॉवरप्ले में विपक्षी गेंदबाजों पस्त करने के लिए रोहित के पास पंत एक बेहतरीन विकल्प है।

फिलहाल देखना बाकी है कि ऋषभ पंत का टी 20 विश्व कप में भारतीय टीम कैसे इस्तेमाल करती है। पिछले कुछ मैचों में ऋषभ पंत को ज्यादा मौके नहीं मिल सके। ऋषभ पंत के पास टीम इंडिया के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन करने की पूरी क्षमता है। अगर टी 20 विश्व कप में पंत को मौका मिलता है तो उन पर सबकी नजरें रहेंगी ।