जयपुर। ओवल में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारत ने अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। तीसरे दिन के खेल समाप्त होने तक भारत ने इंग्लैण्ड पर 171 रन की बढ़त बना ली है। तीसरा दिन भारत के लिए शानदर रहा। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने विदेशी जमीन पर अपना पहला शतक जड़ा।
तीसरे दिन का हाल
तीसरे दिन भारत ने पहले घंटे में सॉलिड डिफेंस दिखाया। दोनों सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी की । लंच के कुछ वक्त पहले ही केएल राहुल 46 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गये। केएल राहुल को एंडरसन ने विकेटकीपर के हाथों कैच करवाकर पैवेलियन भेजा, और इंग्लैण्ड को पहली सफलता दिलाई।
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने चतेश्वर पुजारा आये और आते ही पुजारा ने आक्रमक शॉट खेले पुजारा और रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। इस बीच रोहित शर्मा ने विदेशी जमीन पर अपना पहला शतक और टेस्ट केरियर का 8 आठवां शतक जड़ा। रोहत शर्मा ने 256 गेंदों पर 127 रन बनाये। इस पारी में रोहित ने 14 चौके और एक छक्का जड़ा। इस शतक के साथ ही रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 3000 रन भी पूरे किये। वहीं, चतेश्वर पुजारा ने 61 रनों की पारी खेली। पुजारा ने अपनी पारी में 9 चौके जड़े। पुजारा और रोहित की 153 रनों की साझेदारी ने भारत को मजबूत स्थिति में लाकर खड़ा कर दिया।
भारत का दूसरा विकेट रोहित शर्मा के रूप में गिरा। ओलि रॉबिन्सन ने अपने एक ही ओवर में पुजारा और रोहित को आउट किया। तीसरे दिन के खेल समाप्त होन तक भारत ने तीन विकेट के नुकसान पर 270 रन बना लिये है। क्रीज पर कप्तान कोहली और रविंद्र जडेजा मौजूद हैं।