जयपुर। वेस्टइंडीज (west indies) के खिलाफ पहले टी 20 मैच में कप्तान रोहित (Rohit Sharma) शर्मा ने 44 गेंदों पर 64 रनों की शानदार पारी खेलते हुए एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की 64 रनों की पारी की बदौलत टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 190 रन बनाये और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई।
कप्तान रोहित की इस शानदार पारी के बाद वे दुनिया के ऐसे दूसरे बल्लेजबाज बन गये है जिन्होंने किसी भी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाये हैं। रोहित शर्मा ने अब तक वेस्टइंडीज के खिलाफ टी 20 मैचों में 649 रन बनाए हैं। वहीं, इस मामले में विराट कोहली पहले नंबर पर हैं जिन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक कुल 718 रन बनाये हैं।
वार्नर को पीछे छोडा
रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 643वां रन बनाते ही आस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर (Devid warner) का रिकॉर्ड तोड दिया। वॉर्नर ने श्रीलंका के खिलाफ 642 रन बनाये हैं। अब वार्नर रोहित से पीछे तीसरे नंबर पर आ चुके हैं। वहीं आरोन फिंच इंग्लैंड के खिलाफ 594 रन बनाकर चौथे नंबर पर हैं।
बता दें कि वेस्ट इंडीज के खिलाफ पांच मैचों की टी 20 सीरीज में भारत ने पहला मैच 68 रनों से जीत लिया है। भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 190 रन बनायें। भारत की तरफ से सबसे अधिक रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाये। रोहित ने 44 गेदों पर 64 रनों की पारी खेली। जबाव में वेस्ट इंडीज की पूरी टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 122 रन ही बना सकी।