Bundi: जेसीआई ऊर्जा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रुचिका माहेश्वरी बनी मिसेज बूंदी 2023

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान

 बूंदी 16अप्रैल। जेसीआई ऊर्जा बूंदी द्वारा बाईपास रोड स्थित हरियाली रिसोर्ट में मिसेज बूंदी 2023 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें रुचिका माहेश्वरी को मिसेज बूंदी 2023 का ताज पहनाया गया एवं आर्चीज गिफ्ट गैलरी की ओर से इनाम दिया गया। बॉलीवुड थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता में 28 प्रतियोगी ने भाग लिया ।अध्यक्ष श्वेता भंडारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अक्षिता गौड फर्स्ट रनर अप रही एवं उन्हें मिसेज बूंदी  दीवा 2023 का अवार्ड भी दिया गया।‌अक्षी नुवाल सेकंड रनर अप रही एवं उन्हें मिसेज ग्लैमरस 2023 का अवार्ड दिया गया।मिसेज इंडिया 2019 डॉ प्रीति मीणा एवं नेशनल अवॉर्डी डॉक्टर पुष्पा आर्य ने निर्णायक की भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि के रूप में जॉन प्रेसिडेंट नम्रता जोशी एवं पूर्व जॉन प्रेसिडेंट मेघना शेखावत रही । प्रमुख सहयोग कर्ता के रूप में सुनंदा जैन नेहा सिंह कुलजीत कौर पीनल कोठारी निशा सालीवाल शिवानी बातकी रशीदा बोहरा रही।
 प्रवक्ता एकता जैन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में अन्य 9 पुरस्कार भी रखे गए थे जिसमें सपना जादौन को रेडिएंट  स्माइल, वर्षा शर्मा को बेस्ट परफॉर्मेंस, ज्योति जागेटिया को इनोवेटिव इंट्रोडक्शन ,श्रेया माहेश्वरी को बेस्ट ड्रेस अप, स्वाति खत्री को मोस्ट क्यूटेस्ट, मीनम जाजू को आउटस्टैंडिंग परफॉर्मर, शिवानी जाजू को  आउटस्टैंडिंग रैंप वॉक, नम्रता छाजेड़ को आउटस्टैंडिंग टैलेंट एवं जागृति जैन एवं यशस्वी कुमारी सिंह को  मिसेज कॉन्फिडेंट अवार्ड दिए गए। जेसीआई बूंदी ऊर्जा के सदस्यों में से भी पुरस्कार दिए गए जिसमें डॉक्टर अंकिता अग्रवाल को मिसेज जेसीआई बूंदी ऊर्जा, नंदिनी विजय को स्टार ऑफ जेसीआई बूंदी ऊर्जा एवं अंशुल जैन को दीवा स्टार ऑफ जेसीआई बूंदी ऊर्जा से नवाजा गया ।इस कार्यक्रम में जीएस एंटरप्राइजेज इंदौर, हंसदा पंजाब, कुड़ोस इंटरनेशनल, आकृति बुटीक, एनएफसी फूड कॉर्नर, आर्चीज गैलरी एवं मनीष वीडियोस का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में 2 लकी ड्रा बूंदी उर्जा की ओर से एवं 5 लकी ड्रॉ वंडर शेफ की ओर से थे संचालन नंदिनी विजय एवं ख्यातिभंडारी द्वारा किया गया ।कार्यक्रम के बीच में सचिव मेघा नुवाल द्वारा आकर्षक गेम खिलाए गए एवं दशकों में  पुरस्कार दिए गए।अंत में सचिव मेघा नुवाल ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रोजेक्ट डायरेक्टर, सहयोगकर्ता, निर्णायक गण एवं जेसीआई बूंदी ऊर्जा के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया।