टीम का कैप्टन बदलने की अफवाह, सभी प्रारूपों के कप्तान बने रहेंगे विराट कोहली

जयपुर। पिछले कुछ दिनों विराट कोहली को वनडे और टी 20 की कप्तानी से हटाने की खबरें खेल जगत में चल रही थी, और बताया जा रहा था कि यदि टीम अक्टूबर में यूएई और ओमान में होने वाले आईसीसी टी 20 विश्व कप को जीतने में विफल रहती है तो रोहित शर्मा को टीम का कप्तान बनाया जायेगा। अब बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने इन खबरों को खारिज कर दिया और कहा कि विराट कोहली तीनों फार्मेट के कप्तान बने रहेंगे।
धूमल ने आईएएनएस से कहा, "यह सब बकवास है। ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। आप लोग यही बात कर रहे हैं। बीसीसीआई ने इस मुद्दे पर न तो मुलाकात की है और न ही इस पर चर्चा की है।" विराट कप्तान बने रहेंगे।" इससे पहले, यह बताया गया था कि कोहली टेस्ट क्रिकेट में बहुत सफल रहे हैं, लेकिन सीमित ओवरों के क्रिकेट में टीम का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी शर्मा पर आ सकती है।
सूत्रों ने कहा था कि बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी इंग्लैंड में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड से भारत की हार के बाद से इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं। और बताया जा रहा था कि फाइनल में भारतीय कप्तान के टीम चयन से नाखुश थे। लेकिन बीसीसीआई कोषाध्यक्ष ने इन सभी बातों का खंडन कर दिया।

दूसरी तरफ इंग्लैण्ड के पूर्व बल्लेबाज न्यूमैन ने 5वें टेस्ट के रद्द होने पर कहा कि भर भारतीय टीम ने टेस्ट मैच की रिस्पेक्ट नहीं की और आईपीएल खेलने के कारण उन्होनें मैच खेलने से मना कर दिया। उन्होने कहा कि श्रृंखला के निर्णायक मैच को रद्द करने का यह कोई तरीका नहीं है।