ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत तत्काल रोजगार करवाने के निर्देश

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा 
बूंदी राजस्थान

बूंदी 26,दिसम्बर। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभागीय योजनाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिला परिषद स्थित कक्ष में मुख्य कार्यकारी अधिकारी करतार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। उन्होंने योजनावार कार्यो की समीक्षा की तथा प्रभारी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत लाभार्थियों को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए कार्य स्वीकृती की कार्यवाही करवायी जावे। नरेगा के तहत 100 दिवस का रोजगार प्राप्त कर चुके परिवारों को जॉबकार्ड जारी करवाये जावे। विगत वर्षो के अपूर्ण कार्यो को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करवाकर समायोजन की कार्यवाही हो। नवीन जॉबकार्ड जारी करने की सूचना प्रतिदिन ब्लॉक स्तर से प्राप्त की जावे। 

उन्होंने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण के तहत संतोषप्रद प्रगति नहीं आने पर ब्लॉक प्रभारी अधिकारियों को जिला स्तर पर तलब किया जावे। कम प्रगति वाली ग्राम पंचायतों के वीडीयो को 15 दिवस का अवसर दिया जावे। निर्देशानुसार प्रगति नहीं लाने पर संबंधित ग्राम विकास अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ कर दी जावे। 

सांसद एवं विधायक कोेष योजना के तहत नियमानुसार कार्यवाही नहीं करने वाले लाईन विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ तत्काल बैठक आयोजन की कार्यवाही हो। सभी विभागों को 15 दिवस में पूर्ण कार्यो का समायोजन करवाने के लिए पत्र लिखा जावे। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन- ग्रामीण, डांग, स्व विवेक, आदर्श ग्राम योजना, एजी पेरा सहित अन्य योजनाओं की भी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।

इस दौरान अधिशाषी अभियंता प्रियव्रत सिंह, लेखाधिकारी परि. रामनारायण मीणा, सहायक अभियंता विजय कुमार हुम्मड़, सहायक विकास अधिकारी कमलेश शर्मा, राज्यपाल सिंह, संतोष गोपाल सिंह, अमित माहेश्वरी, सहायक लेखाधिकारी सुधीर वर्मा, सहायक सांख्यिकी अधिकारी धारासिंह मीणा आदि उपस्थित रहे।