Bundi: मैरिज गार्डन में लूट के मामले को जल्द सुलझाने पर सदर थाना पुलिस का लोगों ने किया भव्य स्वागत
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बून्दी राजस्थान
बून्दी - सदर थाना पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 20 दिन में शहर के नैनवां रोड़ पर एक निजी रिसोर्ट से शादी समारोह में लाखों रुपए के गहने चोरी करने वाली अंतरराज्यीय कड़िया पचोर गैंग की मुख्य सरगना सहित दो जनों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । पुलिस अधीक्षक जय यादव ने इस गैंग का गुरुवार को खुलासा किया था । सदर पुलिस की सक्रियता पर नैनवां रोड़ क्षेत्र के लोगों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर बदमाशों को पकड़ कर लाने वाले सदर सीआई अरविंद भारद्वाज व उनकी टीम का बालाजी मंदिर पर आतिशबाजी व फूल मालाओं के साथ जबरदस्त स्वागत कर राजपूत गली में जुलूस निकालकर स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया । जुलूस के दौरान क्षेत्रवासियों ने पुलिस टीम पर पुष्प वर्षा की । इस कार्यक्रम में सदर थाने के एएसआई जितेंद्र सिंह हेड कांस्टेबल मुकेन्द्र पाल सिंह, महेश पाराशर, कांस्टेबल राकेश बैंसला सहीत टीम का स्वागत किया गया । इस अवसर पर सदर थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज ने संबोधन में कहा की कृष्ण सुदामा प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि बेटी के विवाह में माता-पिता अपनी सारी जमा पूंजी लगा देते हैं । एक विधवा महिला की बेटी की शादी की इस चोरी को महज 20 दिन में खोलने पर मुझे और मेरी टीम को गर्व है । उन्होंने कहा कि आपके द्वारा किए गए स्वागत को मैं और मेरी टीम हमेशा याद रखेगी ।
इस दौरान टीकम जैन वरिष्ठ पार्षद, हर्षवर्धन भटनागर ,रघुपाल सिंह, भंवर सिंह, वीरेंद्र सिंह हाडा, धन सिंह, महावीर सिंह, अखराज सिंह, लाल सिंह, भंवर सिंह राणावत, विक्रम सिंह, भैरव सिंह , रघुराज सिंह राजावत, उमराव सिंह, नारायण सिंह, जोगेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह हाड़ा, धीरेंद्र सिंह, भानु प्रताप सिंह, निगम गौतम, महावीर जैन, कैलाश शर्मा, महावीर बैरागी, गोपाल सिंह, भंवर सिंह, महेंद्र सिंह, श्रीमती राज भंवर, शिव कंवर, सज्जन कंवर , लाड कंवर, दिनेश कंवर , आशा कंवर आदि लोगों ने गर्मजोशी व आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत सत्कार किया ।