बाघोली में सैनी समाज के आरक्षण के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया
बाघोली में सैनी समाज के आरक्षण के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया
राकेश सैनी
बाघोली ।
गांव के वार्ड नंबर 3 में चौथू राम सैनी की दुकान के सामने
चौक में सैनी समाज की 12% आरक्षण की मांग को लेकर सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं व पुरुषों ने वेद मंत्रोंचयारण के द्वारा यज्ञ में आहुतियां दी गई। उसके बाद सैनी समाज को 12% आरक्षण देने के लिए मांग रखी। भरतपुर में आरक्षण की मांग को लेकर शहीद हुए मोहन सिंह सैनी की श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान युवा जागरूक लीलाधर सैनी, धन्ना राम सैनी सालासर, राजेंद्र प्रसाद तसीड, बाबूलाल, बन्नाराम भगत, कल्लू राम, मदनलाल, शांति सैनी, रेशमी, बसंती राकेश कुमार, फूली देवी, किस्तूरी, विकास, गीता, विनोद, विजेंद्र, सुभाष, प्रमोद, प्रभु राम, सरदारा राम, महेंद्र ,कालू, संदीप, मंगल आदि मौजूद थे।