सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी।
कस्बे में हनुमान जयंती पर बजरंग दल के तत्वाधान में भगवा रैली का आयोजन किया गया। रैली को साध्वी योगश्री नाथ, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने भारत माता और बजरंग बली की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर विधि विधान के साथ आदर्श विद्या मंदिर से रवाना की जो मुख्य मार्ग से होती हुई बस स्टैंड, शाकंभरी गेट, घूमचक्कर, नई सब्जी मंडी, तीन नंबर चुंगी, खातियो का मोहल्ला, पांच बत्ती से शाखा स्थल पर संपन्न हुई। जगह जगह लोगो ने पुष्प वर्षा की। जगह जगह जलपान की व्यवस्था भी की गई। रैली में बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और काफी संख्या में युवा मौजूद थे। इस दौरान पूर्व सांसद संतोष अहलावत, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, जिला अध्यक्ष पवन मावंडिया, जिला संघ चालक रामजीवन शाह, बसंत चौधरी, महेश सैनी, जिला मंत्री रामस्वरूप सैनी, नगर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मण सैनी, पार्षद घनश्याम स्वामी, तेजस छिपा, दिनेश सैनी, उमेश कुमावत, सीताराम जांगिड़, राजेंद्र मारवाल, पिंटू स्वामी, डॉ राजेंद्र सैनी, सैनी समाज अध्यक्ष रमेश सैनी, पवन शाह, ताराचंद मित्तल, दसरथ राव, पिंटू शेखावत, पवन कुमावत, युवा नेता नितेश सैनी, अंकित पारीक चिराना, गंगाराम मोरिया, विक्रम डिग्रवाल, रामा महाराज, तिरुपति बालाजी आश्रम के त्यागी महाराज, बजरंग दल के कैलाश सैनी, गोविंद सैनी, गणेश सैनी, पवन वर्मा, सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
झांकियो ने मोहा मन
रैली में अनेक झांकियां सजाई गई। जिसमे भारत माता, सरस्वती, हनुमान, शंकर - पार्वती, श्याम बाबा, श्रीराम दरबार की झांकी सजाई गई।
रैली के दौरान बिजली रही गुल
रैली करीब 4 बजे शुरू हुई लेकिन भीड़ अधिक होने से रैली 1 किलोमीटर लंबी थी। अंधेरा होने के कारण लोगो को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। रैली में मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा और उदयपुरवाटी नगर पालिका अध्यक्ष रामनिवास सैनी के मौजूद रहने के बावजूद बिजली गुल रही।
मंत्री को छोड़ना पड़ा मैदान
रैली संपन्न के दौरान पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी और राजस्थान के मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के कार्यकर्ताओं ने दोनो को कंधो पर उठा लिया और नारेबाजी करने लगे लेकिन मंत्री का खेमा ढीला पड़ गया और मंत्री शाखा मैदान से बाहर निकल गए। इसके बाद पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
कस्बा बना पुलिस छावनी
बजरंग दल के तत्वाधान में निकली भगवा रैली के दौरान जिले भर से पुलिस अधिकारी मय जाब्ता तैनात रहे। ड्रोन केमरो से रिकॉर्डिंग की गई। रैली शांति पूर्वक संपन्न हुई। इसके लिए बजरंग दल के कैलाश सैनी गोविंद सैनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
लगे मोदी योगी के नारे
रैली में युवाओं ने मोदी योगी के खूब नारे लगाए। मोदी जिंदाबाद और बुलडोजर बाबा जिंदाबाद के नारे लगाए।