प्रभास और पवन कल्याण को साक्षी धोनी ने बताया महंगे हीरो, साथ काम करने का लेकर दिया ये जबाव
जयपुर। जाने माने क्रिकेटर और भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी ने बतौर प्रोड्यूसर मनोरंजन की दुनिया में कदम रख दिया है। साक्षी निर्माता बन गईं और उन्होंने धोनी प्रोडक्शंस के बैनर तले अपने पहले प्रोजेक्ट के रूप में एक तमिल फिल्म बनाने का फैसला किया है।
आपको बता दें कि यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि एमएस धोनी के तमिलनाडु के साथ घनिष्ठ संबंध को देखते हुए साक्षी धोनी ने पहले प्रोजेक्ट के लिए एक तमिल फिल्म को चुना है। अब, साक्षी का पहला प्रोडक्शन एलजीएम: लेट्स गेट मैरिड 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। फिल्म की रिलीज से पहले हैदराबाद में मीडिया से बातचीत के दौरान साक्षी से पूछा गया कि क्या उनकी प्रभास और पवन कल्याण जैसे तेलुगु सुपरस्टार के साथ काम करने की योजना है। उसका उत्तर स्पष्ट देते हुए कहा कि उन्हें मैं अभी अफोर्ड नहीं कर सकती।
सवाल के जवाब में साक्षी धोनी ने कहा, ''अरे, उनके पास बड़ा बजट, बड़ी सैलरी और पैकेज है. मुझे उन्हें एक पैकेट देना होगा. अभी, मैं बस शुरुआत कर रही हूं, यह मेरा पहला है। मुझे अपनी जमीन बनाने दो, मुझे अपनी नींव बनाने का काम करने दो।”
उसी बातचीत के दौरान, साक्षी धोनी ने यह भी कहा कि वह पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन की उत्साही प्रशंसक हैं और उनकी सभी फिल्में देखती हैं। उन्होंने कहा, “आप जानते हैं कि मैंने अल्लू अर्जुन की सभी फिल्में देखी हैं। और ये सभी सब यूट्यूब पर, गोल्डमाइन प्रोडक्शंस पर देखी हैं। वे सभी तेलुगु फिल्में हिंदी में डालते थे। इसलिए, बड़े होते हुए, मैंने अल्लू अर्जुन की सभी फिल्में देखीं और मैं उनकी बडी प्रशंसक हूं।"
बता दें कि एलजीएम: लेट्स गेट मैरिड के स्टारकास्ट हरीश कल्याण, इवाना, नादिया और योगी बाबू हैं। इसे तेलुगु में भी रिलीज किया जाएगा. पवन कल्याण और साईं धर्म तेज की नई फिल्म ब्रो, जो 28 जुलाई को रिलीज हो रही है, के साथ टकराव से बचने के लिए, एलजीएम: लेट्स गेट मैरिड का तेलुगु संस्करण केवल 4 अगस्त को रिलीज होगा।