Kota: हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर सनाढ्य समाज ने आईजी को दिया ज्ञापन

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा

कोटा राजस्थान


कोटा 6मई । शादी में फेरे करवाकर लौट रहे अंता निवासी पंडित राधेश्याम शर्मा की विगत 22 अप्रेल को रास्ते में अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर दी गई थी। हत्या की वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई थी।
अखिल राजस्थान सनाढ्य ब्राह्मण महासभा के प्रदेश महामंत्री किशन पाठक ने बताया कि घटना के विरोध में आज सनाढ्य ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने अखिल राजस्थान महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पंडित गोविंद शर्मा के नेतृत्व में रेंज आईजी प्रसन्न कुमार खमेसरा से मुलाकात कर हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। परिजनों ने आईजी को सीसीटीवी फुटेज भी दिखाए।
वहीं आईजी खमेसरा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मामले में कार्यवाही कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। शीघ ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
प्रतिनिधिमंडल में महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पंडित गोविंद शर्मा, प्रदेश महामंत्री किशन पाठक, कोटा जिला अध्यक्ष हरीसुदन शर्मा, महामंत्री विजय भारद्वाज ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा, ब्राह्मण कल्याण परिषद के संयोजक अनिल तिवारी, जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, सनाढ्य सभा समिति महावीर नगर प्रथम के अध्यक्ष ओमप्रकाश तनकारिया, संरक्षक राजेंद्र शर्मा, हरिओम सनाढ्य, ऋषभ शर्मा, गोपाल शर्मा, बद्रीलाल दीक्षित, ललित शर्मा, अर्चना शर्मा मौजूद रहे।