बांड्या नाला से उदयपुरवाटी निकाली सन्दीप सैनी ने आक्रोश रैली

उदयपुरवाटी / गुढ़ागौड़जी : कांग्रेस नेता सन्दीप सैनी ने मंगलवार को यहां के बांड्या नाला से उदयपुर वाटी तक आक्रोश रैली निकाली। यह रैली चंवरा, मेनपुरा, केड, छावसरी, बालाजी, गुढ़ागौड़जी, पोसाना , रघुनाथपुरा, इंद्रपुरा होते हुए उदयपुर वाटी एसडीएम कार्यालय तक पहुंची। वहां विधायक राजेन्द्र गुढा , तीन पार्षदों समेत नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।


इससे पहले बांड्या नाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सन्दीप सैनी ने कहा कि उदयपुरवाटी व गुडा गांव में सरकारी कॉलेज की सौगात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी। मुख्यमंत्री की ओर से सरकारी कॉलेज की सौगात देने पर उनके समर्थन में कार्यकर्ता शातिपूर्ण तरिके से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जिंदाबाद के नारे लगा रहे है। लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जिंदाबाद होने के नारे विधायक राजेन्द्र गुढा को रास नहीं आए और विधायक राजेन्द्र गुढा ने अपने समर्थकों के साथ अशोक गहलोत के समर्थन में नारेबाजी करने वाले कार्यकर्ता केे साथ मारपीट की। जिसकी पुलिस थाने में रिपोर्ट दी गई।

लेकिन मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। सैनी ने 5 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के सामने टेंट लगाकर अनिश्चित काल के लिए धरना दिया जाएगा। विकास नांगल  बनवारी, अध्यक्ष रामलाल बागोरा, छितरमल ,हनुमान , बिरजू , किशन  विजेंद्र फौजी, करण चौधरी ,अभिषेक सैनी ,अनूप कुमार, विनोद जमालपुरिया, विनोद सैनी मुकेश, कमल नांगल, बुधराम सैनी पूर्व सरपंच बाजवा लीलाधर  बाबूलाल , सरदार , वाघोली राजपाल सैनी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष तेजपाल , लीलाधर ,राकेश सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थेl