कश्यप नगर में संघ का गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम सम्पन्न

कश्यप नगर में संघ का गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम सम्पन्न

सुमेर सिंह राव

गुढ़ागौड़जी/उदयपुरवाटी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम की श्रृंखला में आज क़ीरों की ढाणी स्थित कश्यप नगर शाखा में कार्यक्रम आयोजित हुआ ।
श्रीहरि कालू जी महाराज एवम शनिदेव मन्दिर प्रांगण में विधिवत संघ ध्वज एवम शाखा लगा कर गुरु पर्व कार्यक्रम में खण्ड कार्यवाह रोहितास शर्मा ने संघ स्थापना के उद्देश्य एवम संघ का राष्ट्र व समाज के प्रति दृष्टिकोण पर बौद्धिक करते हुए गुरु पर्व का महत्व बताया । संघ कार्यक्रम में खण्ड सह कार्यवाह विक्रम सिंह, सुभाष कश्यप, धनसिंह कश्यप, दुलीचन्द कीर, पूर्व सरपंच प्रभु दयाल मेघवाल, सुनील कश्यप, महेंद्र कश्यप, कीर गोपाल सिंह, अजय कश्यप, सीताराम मेहरा आदि उपस्थित रहे ।