सराय पंचायत के मुख्य सड़क पर जाटा वाली ढाणी में सरपंच ने किया आरो प्लांट का शुभारंभ
आसपास की गांव - ढाणियों को मिलेगा शुद्ध पानी...... सरपंच किरण मीणा
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / बाघोली
सराय पंचायत की ढाणी जटा वाली में हरिपुरा की मुख्य सड़क पर मंगलवार को आरो प्लांट का शुभारंभ सरपंच किरण देवी मीणा ने फीता काटकर किया। समाजसेवी धर्मेंद्र मीणा ने बताया कि आरो प्लांट लगने से गांव व आसपास की ढाणीयो में लोगों को शुद्ध पानी मिलेगा। जिससे बीमारी व अन्य रोग फैलने से ग्रामीणों को फायदा मिलेगा। शुभारंभ से पहले महिलाओं ने सरपंच किरण देवी मीणा का माला पहनाकर अभिनंदन किया। सरपंच ने कहा कि आरो प्लांट लगने से साफ-सुथरा पानी मिलेगा। इस दौरान रोहतास भधाला, विमला देवी, संतोष यादव,शिवराज साई,रमेश शर्मा,विजेंदर सिंह,राजू भादला,फूलचंद रोलान,रणवीर मीणा, सुरेंद्र योगी,, शगुन सिंह,रोहतास यादव,मोहन यादव,राम नारायण ,भगवान , छाजू वर्मा,हवा सिंह ,संदीप,पंकज,सुरेंद्र,पूरण ,जाया राम बगड़िया ,मातादीन सैनी,कमलेश साई,, ओम प्रकाश,भागा राम आदि मौजूद थे।