बूंदी राजस्थान
विप्र सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष के बूंदी आने पर सर्व ब्राह्मण समाज ने किया भव्य स्वागत
ब्राह्मण महापंचायत के आमंत्रण के दौरान हाड़ौती दौरे पर रहे विप्र गौरव सुनील तिवारी
जयपुर में होने वाले ब्राह्मण महापंचायत के आमंत्रण पोस्टर का किया विमोचन
बूंदी 22 जनवरी, विप्र सेना जिला अध्यक्ष मुकेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 मार्च को जयपुर में होने वाली विशाल ब्राह्मण महापंचायत के आमंत्रण देने व झालावाड़ में सभा में शामिल होने के दौरान विप्र सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील तिवारी के बूंदी आगमन पर देवपुरा स्थित मैरिज गार्डन में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया सुनील तिवारी ने विप्रो को संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण महापंचायत 19 मार्च को जयपुर में होने वाली है अधिक से अधिक सभी ब्राह्मणों को अपने हक व अधिकारों के लिए जयपुर में होने वाली महापंचायत में भाग लेना है अब समय की मांग है कि ब्राह्मण को एकजुट होकर जयपुर महापंचायत शामिल हो बूंदी स्वागत के दौरान होने वाली ब्राह्मण महापंचायत के आमंत्रण के पोस्टर का विमोचन भी किया गया इस दौरान बड़ी संख्या में सर्व ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे