उदयपुरवाटी में सावित्रीबाई फुले की मनाई जयंती

उदयपुरवाटी में सावित्रीबाई फुले की मनाई जयंती
सुमेर सिंह राव


उदयपुरवाटी l
छात्र संगठन एसएफआई द्वारा राजकीय महाविद्यालय उदयपुरवाटी में भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फुले की जयंती मनाई गई l
एसएफआई कॉलेज कमेटी  अध्यक्ष शेरसिंह ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि आज छात्र संगठन एसएफआई द्वारा भारत की प्रथम महिला शिक्षिका तथा समाज सुधारक माता सावित्री बाई फुले की जयंती के उपलक्ष में राजकीय महाविद्यालय उदयपुरवाटी में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया तथा सावित्री बाई फुले की प्रतिमा के आगे पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।  जिसमे तहसील अध्यक्ष कैलाश सुईवाल ने माता सावित्री बाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी जीवनी के बारे मे बताता। तहसील महासचिव अंकित कांटीवाल ने सावित्री बाई फुले के द्वारा महिला उत्थान एवं समाज सुधारक में किए गए कार्यों के बारे में बताया। इस समय तहसील अध्यक्ष कैलाश सुईवाल, तहसील महासचिव अंकित कांटीवाल, कॉलेज कमेटी अध्यक्ष शेर  सिंह सैनी आदित्य सैनी कॉलेज कमेटी मीडिया प्रभारी अंकित कनवा अमित कुमार  धोनी सैनी दयानंद मनीषा ,प्रिया सोनू कुमारी, कैलाश कार, मोहित वर्मा, इंद्राज सैनी रोहित मोहित वर्मा नितिन सैनी उपेंद्र समीर तेली सहित महाविद्यालय के अनेक छात्र छात्राएं तथा एसएफआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।