ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
नई पीढ़ी को दिशा प्रदान करती है स्काउटिंग गाइडिंग
बून्दी 8 फरवरी,
स्काउट गाइड यूनिट की प्रक्रियान्तर्गत बुधवार को एक दिवसीय स्काउट परीक्षण व प्रशिक्षण शिविर शहर के बालचंद पाडा स्थित लिटिल एंजिल सेकण्डरी स्कूल व श्री रघुनाथ अकेडमी सीनियर सेकंडरी स्कूल प्रांगण में आयोजित किया गया। शिविर में स्काउट गाइड द्वारा विभिन्न स्काउट कलाओं का प्रदर्शन किया गया।
ट्रेनिंग काउंसलर व यूनिट लीडर सर्वेश तिवारी के नेतृत्व में स्काउट गाइड के व्यक्तित्व उन्नयन , कैंप क्राफ्ट, वन विद्या, ड्रिल स्मार्टिंग, मार्चिंग, करतल ध्वनि, सल्यूटिंग, रिपोर्टिंग, प्रवेश व प्रथम सोपान के जांच परीक्षण का आयोजन किया। स्काउट मास्टर हँसराज चौधरी ने नियम, प्रतिज्ञा, स्काउटिंग गाइडिंग इंट्रो, इतिहास का दोहरान करवाया। रोवरमेट आतिश वर्मा ने शिविर में गार्ड ऑफ ऑनर, निरीक्षण प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। स्थानीय संघ कार्यकारिणी सदस्य रेखा शर्मा ने शिविर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर संभागियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ज्ञान चरित्र व अनुशासन निर्माण में स्काउटिंग गाइडिंग का विशेष महत्व है यह समय प्रबंधन के साथ विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए तिवारी ने विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास में स्काउटिंग की भूमिका से परिचित करवाया उन्होंने कहा कि स्काउटिंग नई पीढ़ी को विकसित आयामों के साथ दिशा प्रदान करती है। असिस्टेंट गाइड कैप्टन शर्मिला मेघवंशी व लीना वर्मा के द्वारा गाइडिंग प्रशिक्षण व जांच का आयोजन किया गया। गाइड कम्पनी की टोली नायक कृष्णा राठौर, समृद्धी सोनी, शमीना व आराध्या धाभाई तथा स्काउट ट्रूप के टोली नायक सौरभ सैनी, दीपेश प्रजापत, मोहित मीणा, तरुण मेघवाल के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर, हर्षनाद व रिपोर्टिंग का प्रस्तुतिकरण किया गया। संस्था प्रधान अनिल कुमार वर्मा ने आभार प्रकट किया।