हॉन्ग कॉन्गके खिलाफ दूसरा मैच आज, क्या ऋषभ पंत होंगे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा ..? जानें पूरा विवरण

जयपुर। एशिया कप 2022 में आज भारत का दूसरा मुकाबला हॉन्ग कॉन्ग से होने वाला है। यह मैच आज बुधवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। इस मैच से पहले टीम मैनेजमेंट और कप्तान के मन में यह सवाल जरूर होगा कि क्या ऋषभ पंत को खिलाया जायेगा और यदि हां तो उनकी जगह किस खिलाडी को टीम से बहार किया जायेगा।

दरअसल एशिया कप में भारतीय टीम ने अपना पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला जिसमें भारत बिना ऋषभ पंत के मैदान में उतरी।ऋषभ पंत की जगह अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को खिलाया गया था। कईं दिग्गज क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा के इस फैसले को लेकर अंचभित थे। यहां तक की पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी इंडिया के इस फैसले को हैरानी भरा बताया। लेकिन अब कहा जा रहा है कि हॉन्गकॉन्ग के मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पंत की वापसी हो सकती है।

अगर ऋषभ पंत टीम में वापिस आते हैं तो दो खिलाडी दिनेश कार्तिक और केएल राहुल में से किसी एक को टीम से बहार बैठना पड सकता है। ऐसे में सबसे अधिक दबाव ओपनर एवं उपकप्तान केएल राहुल पर है जो पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में बिना रन बनाये ही आउट हो गये थे। और अगर केएल राहुल टीम से बहार बैठते हैं तो रोहित के साथ सूर्यकुमार यादव या विराट कोहली के साथ कोई एक बल्लेबाज ओपन कर सकता है। ऐसे में ऋषभ पंत चैथे नंबर खेल सकते हैं। ऋषभ पंत के नहीं खेलने की स्थिति में इंडिया के पास टॉप 6 में एक भी लेफ्ट हैंडर बल्लेबाज नहीं बचा। फिलहाल स्थिती मैच शुरू होने पर ही स्पष्ट हो पायेगी।