दूसरी बहन ने भी सीए में लहराया परचम
दूसरी बहन ने भी सीए में लहराया परचम
बड़ागांव की मोनिका सैनी बनी सीए
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / बड़ागांव
ढाणी मुन्ना वाली की मोनिका सैनी पुत्री त्रिलोक सैनी ने अपनी बड़ी बहन अल्पा सैनी के पद चिन्हों पर चलकर सीए की उपाधि प्राप्त की है।अल्पा सैनी वर्तमान में राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड जयपुर में लेखा अधिकारी के पद पर कार्यरत है। मोनिका की उपलब्धि पर परिवार व समाज सहित बड़ा गांव में खुशियां छा गई है। मोनिका के पिता त्रिलोक राजोरिया निजी कंपनी में अल्प वेतनभोगी होकर भी पुत्रियों को आगे बढ़ा कर एक मिसाल पेश की है। दोनों बहनों की शानदार सफलता पर पूर्व तहसीलदार मंगल चंद सैनी ने माता-पिता व पुत्री को बधाई दी है व भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। मास्टर श्रवण कुमार सैनी, सैनी समाज अध्यक्ष नारायण प्रसाद, जीएसएस अध्यक्ष सुरेश सैनी, रामजीलाल सहित अनेक लोगों ने बधाई दी है।