चिलचिलाती कड़ी धूप में नंगे पैर बच्चों को देख जय श्री राम सेवा समिती टीम का दिल पसीजा

जय श्री राम सेवा समिती ने नंगे पैर कचरा बिन रहे बच्चो को पहनाई चप्पलें

संवाददाता विजयपाल सैनी शाहपुरा

चिलचिलाती धूप में नंगे पैर कस्बे के नजदीक स्थित खोरी रोड़ स्थित नगरपालिका कचरा डिपो के आसपास में कचरा बिनने वाले बच्चों को देख जय श्री राम सेवा समिती टीम का दिल पसीजा और भामाशाहों के सहयोग से 150 जोड़ी चप्पलें बच्चो समेत नंगे पैर कचरा बिनने वाली महिला पुरूषो को वितरित कर धूप मे जलते पैरों को राहत प्रदान की। नंगे पैर दिनभर सडकों समेत गर्म जमीन पर चलने से कई बच्चों के छाले पड़ने से घाव तक दिखाई दिये।
जय श्री राम सेवा समिती संयोजक रमेश कुमावत व सरक्षक श्यामसुंदर शर्मा ने बताया कि गर्मी के मौसम से मार्च माह से लगातार तेज धूप का प्रकोप जारी है जिससे गरीब झुग्गी झोपड़ी वालों के बच्चे बिना चप्पल जूते पहने ही सडक किनारे व नगरपालिका कचरा डिपो के आसपास कचरे बिनते देखे गए तो भामाशाह राजेंद्र लील समेत अन्य भामाशाहों के सहयोग से 150 चप्पल नंगे पैर कचरा बिनने वाले बच्चों, महिला, पुरूषों को वितरित किए जिससे कि चिलचिलाती धूप में पैर जलने से बच सके। समिती मिडिया प्रभारी धर्मपाल यादव व समाजसेवी अक्षय शर्मा ने बताया कि गरीब असहाय की सेवा करना पुण्य का काम है। बच्चे भगवान का ही स्वरुप है। भामाशाहों के सहयोग से समिती हमेशा गरीब तबके के हर परिवार की सहायता करने की कोशिश करती हैं। इस मौके पर मनीष शर्मा,नवल टेलर,पीयूष बजाज, प्रकाश सोनी, गिरीराज यादव समेत अन्य टीम के सदस्य मौजूद रहे।