Kota : रेलवे चिकित्सालय में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा

कोटा राजस्थान

कोटा 07 अप्रैल। विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में 07 अप्रैल को मण्डल रेलवे चिकित्सालय कोटा के बहिरंग विभाग में संगोष्ठि का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी. पण्डा की अध्यक्षता एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजन गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया। मुख्य वक्ता डॉ. इन्द्रजीत उराडिया ने बताया की विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) चाहता है हर व्यक्ति को अच्छा स्वास्थ्य मिले इसलिये सबको जागरूक करने के लिये प्रतिवर्ष 07 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है और इस वर्ष की थीम हेल्थ फोर ऑल इस सोच को दर्शाती है की स्वास्थ्य एक बुनियादी मानव अधिकार है और हर किसी को बिना भेदभाव एवं वित्तीय कठिनाईयों के स्वास्थ्य सेवाऐं मिलनी चाहिए। दुनिया में आज भी 30 फीसदी आबादी तक जरूरी स्वास्थ्य सेवाऐं नही पहुंच पाई है। डॉ. इन्द्रजीत उराडिया ने बताया की इस क्रम में भारत सरकार “सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निर-अमया:” के आधार पर ग्रामीण और कमजोर आबादी में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज का विस्तार करने के लिए “आयुष्मान भारत कार्यक्रम” नामक एक पहल की है। इसका उदेश्य 1,50,000 स्वास्थ्य और कल्याण केन्द्र स्थापित करना है जो प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल को लोगों के करीब ले जाऐंगे तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन जो लगभग 50 करोड़ लाभार्थीयों को अस्पताल में भर्ती के लिए प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रूपये तक का कवरेज प्रदान करेगी।