Kota:वरिष्ठ पत्रकार गजेन्द्र व्यास लगातार चौथी बार बने प्रेस क्लब कोटा के अध्यक्ष
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
कोटा राजस्थान
- साधारण सभा ने दो वर्ष आगे बढ़ाया कार्यकाल, सदस्यों ने मालाओं से किया अभिनंदन
कोटा, 18 मार्च। प्रेस क्लब कोटा की वार्षिक आमसभा में अध्यक्ष गजेन्द्र व्यास की वर्तमान कार्यकारिणी को सदन द्वारा बहुमत के आधार पर फिर से दो वर्ष के लिए कार्यकाल को बढ़ाकर संचालन का दायित्व सौंप दिया। सचिव जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि आमसभा में अध्यक्ष गजेन्द्र व्यास ने कार्यकारिणी को दो वर्ष के लिए पुनः संचालन करने का प्रस्ताव रखा, जिसे सदन द्वारा पूर्ण बहुमत देकर फिर से वर्तमान कार्यकारिणी को संचालन करने का दायित्व सौंप दिया। सदस्यों द्वारा बहुमत देने की घोषणा के साथ ही पूरा सदन तालियों की गड़गड़ाहट से गुंज उठा और अध्यक्ष गजेन्द्र व्यास की पूरी टीम सचिव जितेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह हाड़ा, उपाध्यक्ष प्रताप सिंह तोमर, सह सचिव गिरीश गुप्ता, कोषाध्यक्ष रघुवीर कपूर शम्मी, सदस्य संजीव सक्सेना,नितिन शर्मा, मालसिंह शेखावत, रमेश गौतम, नीरज सिंह राजावत का माला पहनाकर अभिनंदन किया।
सदन द्वारा फिर से प्रेस क्लब संचालन का दायित्व मिलने पर सभी सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए नवनियुक्त अध्यक्ष गजेन्द्र व्यास ने कहा कि हमने लगातार दो वर्षों तक सदस्यों के हित में कार्य किये हैं, उसी के आधार पर सदस्यों ने हमें पुनरू आर्शीवाद दिया है। उन्होंने कहा कि लगातार दो वर्षों तक प्रेस क्लब और सदस्यों की मंशा के अनुरूप कार्य किये जाएंगे और सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेंगे। इससे पूर्व सचिव जितेन्द्र शर्मा ने सचिव प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया। कोषाध्यक्ष रघुवीर कपूर शम्मी ने आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया।