तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2012 के शिक्षकों को दिलाया जाए वरिष्ठता का लाभ

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान 


बूंदी 20 जनवरी 2023 शुक्रवार को राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष विकास दीक्षित के नेतृत्व में राज्य शिक्षा मंत्री एवं प्रभारी मंत्री श्रीमती जाहिदा खान से मिला था एक ज्ञापन सौंपा । 
जिला अध्यक्ष विकास दीक्षित ने बताया कि ज्ञापन में वर्ष 2012 में नियुक्त तृतीय श्रेणी शिक्षकों की नियुक्ति संपूर्ण राजस्थान में अन्य जिलों से 1 माह पश्चात होने के कारण पदोन्नति से अन्य जिले के अध्यापकों से पिछड़ रहे हैं जबकि उस समय तत्कालीन राजस्थान सरकार के द्वारा संपूर्ण राजस्थान के समस्त जिलों में नियुक्ति प्रक्रिया सितंबर माह से ही प्रारंभ करनी थी बूंदी जिले की जिला परिषद द्वारा भी जिला स्थापना समिति में सितंबर माह में नियुक्ति का प्रस्ताव लिया गया था किंतु प्रशासनिक लापरवाही के चलते बूंदी जिले में सितंबर माह में नियुक्ति प्रक्रिया को रोक दिया गया तथा अक्टूबर माह में इन्हें नियुक्ति दी गई इस कारण से समस्त जिले के शिक्षक संभाग में वरिष्ठता में पिछड़ रहे हैं इस कारण से यह पदोन्नति में भी पीछे हैं इसके कारण वर्ष 2012 मे नियुक्त तृतीय श्रेणी शिक्षक मानसिक रूप से अवसाद में है| ज्ञापन में कहा गया कि समस्त शिक्षकों की नियुक्ति को सितंबर माह से मानते हुए उन्हें वरिष्ठता में लाभ दिया जाए|
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष मेघवाहन सिंह, ऋषि राज कुमावत, राजकुमार बंसल, कपिल जैन, निक्की जैन, आदि उपस्थित रहे|