श्री टोडरमल पीजी महाविद्यालय में हुआ सात दिवसीय शिविर का हुआ समापन

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
कस्बे में घूम चक्कर के पास स्थित श्री टोडरमल पीजी महाविद्यालय के परिसर में गुरुवार को सात दिवसीय शिविर का समापन हुआ l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उदयपुरवाटी बीसीएमओ डॉ मुकेश भूपेश थे l जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुर्वेदिक औषधालय के डॉक्टर राजेंद्र कुमावत ने की l विशिष्ट अतिथि समाजसेवी एडवोकेट मोतीलाल सैनी थे l कार्यक्रम में अतिथियों का महाविद्यालय परिवार की तरफ से प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ मुकेश कुमार भूपेश ने कोरोना महामारी से बचाव के उपाय एवं जल संरक्षण का महत्व बताया l तथा डॉ राजेंद्र कुमावत ने भी छात्र छात्राओं को मौसमी बीमारियों तथा उनके बचाव के महत्व के बारे में जानकारी दी l कार्यक्रम में महाविद्यालय के व्याख्याता बाबूलाल सैनी, विनोद कुमार बरबड़, वरिष्ठ लिपिक प्रवीण कुमार बाबूजी ,वीरेंद्र सिंह ,सुनील आदि मौजूद रहे l महाविद्यालय के सचिव पवन मिश्रा ने आगंतुक महानुभाव का आभार व्यक्त किया तथा स्वयं सेवकों का मनोबल बढ़ाया l अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ फूला राम कुमावत ने सात दिवसीय शिविर की रिपोर्ट पेश की l