जयपुर। आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच महत्वपूर्ण मुकाबला होने वाला है। भारत का इस विश्वकप में यह दूसरा मैच होगा। पहले मैच में भारत पाकिस्तान से हार चुका है। अब आस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज स्पिनर शेन वार्न ने इस विश्वकप को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है।
शेन वार्न का मानना है कि इस विश्वकप के फाइनल में भारत और पाकिस्तान भिडने वाले हैं। वार्न के मुताबिक सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से होगा। उन्होंन कहा कि इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच फाइनल होने की भी संभावाना है।
शेन वॉर्न का मानना है कि ग्रुप 1 में इंगलैंण्ड टॉप पर रहने वाली है। वहीं, पाकिस्तान दूसरे ग्रुप में टॉप पर रहने वाली है। रहेगी। पूर्व महान लेग स्पिनर ने ग्रुप 2 से पाकिस्तान को टॉप पर रखा है। वॉर्न के अनुसार, भारत और इंग्लैंड टी-20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनने की सबसे बड़ी दावेदार हैं।
इसके बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड में आज मुकाबला होने वाला है। यह मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा। इस मैच को डिजनी हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा यह स्टार स्पोर्ट के चैनलों पर भी लाइव प्रसारित किया जायेगा। बता दें कि भारत पिछले 18 सालों में अभी तक न्यूजीलैण्ड को आईसीसी टूर्नामेंट में हरा नहीं पाया है। आज भारत के लिए मिथक तोडना आवश्यक होगा।