शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल को राजस्थान रॉयल्स ने खरीदा, इतने करोड़ लगाई कीमत

जयपुर। आईपीएल 2022 के मेगा निलामी में राजस्थान रॉयल्स ने दो विस्फोटक बल्लेबाजों को खरीद लिया हैं। वेस्टइंडीज के शिमरोन हेटमायर और पिछली बार आरसीबी से खेलने वाले देवदत्त पडिक्कल को राजस्थान रॉयल्स ने क्रमश: INR 8.5 करोड़ और INR 7.75 करोड़ में खरीदा। देवदत्त पडिक्कल का बेस प्राइस 2 करोड़ हैं वहीं, शिमरोन हेटमायर का बेस प्राइस 1.5 करोड़ है।
नितीश राणा कोलकाता नाइट राइडर्स में
1 करोड़ बेस प्राइस वाले भारतीय खिलाडी नितीश राणा को फिर से कोलकत्ता नाइट राइडर्स ने INR 8 करोड़ खरीदा। नितीश राणा की बोली लगाने में पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस कॉम्पिटशन में रहे, जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स दौड़ में शामिल हुइ और लखनऊ ने भी बोली लगाई। लेकिन अंत में केकेआर अपने पूर्व खिलाड़ी को पाने के INR 8 करोड़ में साइन किया है।

ड्वेन ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स में
2 करोड़ बेस प्राइस वाले ड्वेन ब्रावो को फिर से INR 4.4 करोड़ की बोली लगाकर चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा। वेस्टइंडीज के अनुभवी ऑलराउंडर को खरीदने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने बोली लगाई थी। अंत में चेन्नई सुपर किंग्स ने डीजे ब्रावो को 4.4 करोड़ रुपये में फिर से साइन किया।

जेसन रॉय गुजरात टाइटन्स
2 करोड के बेस प्राइस वाले इंग्लैण्ड के विस्टोटक ओपनर जेसन रॉय को आईपीएल की नई टीम गुजरात टाइटन्स ने खरीदा। रॉय को 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर ही गुजरात टाइटन्स ने खरीदा।

रॉबिन उथप्पा (आधार मूल्य 2 करोड़) - INR 2 करोड़ में चेन्नई सुपर किंग्स को बेचा गया चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉबिन उथप्पा को उनके आधार मूल्य 2 करोड़ रुपये में अनुबंधित करने में कामयाबी हासिल की है।