शिवसेना के एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री, शपथ समारोह आज शाम 7.30 बजे

जयपुर। महाराष्ट्र सियासत में अचानक एक चौंका देने वाला मोड आ गया है। अभी अभी भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने एएनआई के हवाले से बयान दिया है कि एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ समारोह आज शाम 7.30 बजे होगा। फडणवीस ने शिंदे के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में इस बात की घोषणा की।

आज फ्लोर टेस्ट का सामना करने के बाद उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद पूरी संभावना थी ​ कि पूर्व मुख्मंत्री देवेन्द्र फडनवीस फिर से मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। वहीं, एक नाथ शिंदे डिप्टी सीएम की भूमिका में नजर आयेंगे। लेकिन, ऐसा हुआ नहीं अब महराष्ट्र को की गद्दी पर एकनाथ शिंदे बैठने वाले हैं।

बता दें कि फ्लोर टेस्ट का सामना करने के बाद उद्धव ठाकरे अपने बेटों आदित्य और तेजस के साथ-साथ शिवसेना नेताओं नीलम गोरे और अरविंद सावंत और अन्य के साथ, मुंबई के राजभवन में लगभग 11.45 बजे राज्यपाल से मिले और उन्हें इस्तीफा दिया। कोश्यारी ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया और शिवसेना प्रमुख को वैकल्पिक व्यवस्था होने तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने के लिए कहा।

ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार के विधानसभा में फ्लोर टेस्ट का सामना करने के बीच इस्तीफा आया।

इस बीच शिवसेना के बागी विधायक दीपक केसरकर ने कहा, देवेंद्र फडणवीस से बातचीत चल रही है, हम भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे शिवसेना के बागी विधायक दीपक केसरकर ने कहा है कि भाजपा के साथ बातचीत “पहले ही शुरू हो चुकी है” और “हम एक सरकार बनाएंगे”।