जयपुर। ऑस्ट्रेलिया ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर अपनी पहली टी 20 विश्व कप ट्रॉफी जीती। ऑस्ट्रेलियाई खिलाडियों ने इस जीत का जश्न अनोखे तरीके से मनाया जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम का है जहां विश्वकप जीतने के बाद मैथ्यू वेड और स्टोनियस जूते में बीयर डालकर बीयर पीते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने भी शेयर किया था लेकिन वीडियो के लिए उनकी प्रतिक्रिया अच्छी नहीं थी। शोएब अख्तर को ऑस्ट्रेलियाई खिलाडियों द्वारा ऐसा करना घृणित लगा।
दरअसल में जूते में बीयर डालकर पीना ऑस्ट्रेलिय का एक उत्सव है जिसे शोई के नाम से जाना जाता है। वीडियो में, विकेटकीपर-बल्लेबाज मैथ्यू वेड और ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को डेनियल रिकार्डियो के 'शोई' उत्सव को फिर से बनाते हुए देखा गया - उन्होंने अपने जूते में बीयर डाली और उसमें से पिया। बता दें कि मोटोजीपी राइडर जैक मिलर ने पहली बार 2016 में ऐसा शोई उत्सव मनाकर मीडिया का ध्यान खींचा था।
बता दें कि मिचेल मार्श ने नाबाद 77 रनों की पारी खेली जिससे ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर अपना पहला ट्वेंटी20 विश्व कप खिताब अपने नाम किया। जीत के लिए 173 रनों का पीछा करते हुए, ऑस्ट्रेलिया डेविड वार्नर, जिन्होंने 53 रन बनाए। वार्नर और और मार्श के बीच दुबई में 92 रन की साझेदारी हुई थी।