पाकिस्तान की जीत के बाद भी शोएब अख्तर की मुराद नहीं हुई पूरी, बोले मैं चाहता था...

जयपुर। भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच हमेशा हाइवोल्टेज होते हैं। क्रिकेट फैन्स का उत्साह और जोश मैदान में देखते ही बनता है। अब ऐसा कप 2022 में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। भारत ने एशिया कप के लीग मैच में पाकिस्तान को हराया तो सात दिन में ही पाकिस्तान ने भारत को सुपर 4 राउंड के मैच में भारत को हराकर अपना बदला ले लिया। अब भारत फाइनल की दौड से लगभग बहार हो गया है। ऐसे में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब अख्तर का बडा बयान सामने आया है।

दरअसल पाकिस्तान का सुपर 4 में आज दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला है। पाकिस्तान को फाइनल का बडा दावेदार माना जा रहा है। शोएब अख्तर चाहते थे कि भारत और पाकिस्तान का मुकाबला फाइनल में हो लेकिन ऐसा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। क्योंकि भारत की टीम लगभग फाइनल की दौड से बहार हो गई है।

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा कि वह एशिया कप का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच देखना चाहते हैं। शोएब अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा मैं चाहता था कि भारत और पाकिस्तान फाइनल में खेलें और मैंने पहले ही टिकट खरीद लिए थे। मैं भारतीय और पाकिस्तानी दर्शकों से बातचीत करना चाहता था।
ऐसे में अब लग रहा है कि शोएब अख्तर की मुराद अब पूरी नहीं होने वाली है।

बता दें कि एशिया कप टूर्नामेंट में अगर पाकिस्तान की टीम अफगानिस्तान को हरा देती है तो भारत भी टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। भारत का फाइनल में पहुंचना अब दूसरे टीमों के परिणाम पर निर्भर है।