निशानेबाज अवनि लेखारा ने पैरालिंपिक में जीता स्वर्ण, ऐसा करने वाली बनी पहली भारतीय महिला

जयपुर। टोक्यों में चल रहे पैरालिंपिक में आज भारत के खाते में कईं पदक आये, जिसमें एक हैं निशानेबाज — अवनि लेखारा। अ​वनि पैरालंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं हैं। उन्होंने सोमवार को टोक्यो पैरालिंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग स्पर्धा में टॉप स्थान ​हासिल किया है। भारतीय निशानेबाज ने पैरालिंपिक रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक जीतने के लिए 249.6 के स्कोर के साथ विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। वहीं उनकी प्रतिद्वंदी चीन की क्यूपिंग झांग ने 248.9 के साथ रजत और यूक्रेन की इरिना शचेतनिक ने 227.5 के साथ कांस्य पर निशाना लगाया।

लेखारा पैरालिंपिक में शूटिंग में भारत का पहला पैरा गोल्ड था और उसने 2018 में बनाए गए इरीना शचेतनिक के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की। वह पैरालिंपिक में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी बनीं। इस प्रकार 1972 में तैराक मुरलीकांत पेटकर, 2004 और 2016 में भाला फेंकने वाले देवेंद्र झाझरिया और 2016 में हाई जम्पर थंगावेलु मरियप्पन के बाद लेखरा पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले चौथे भारतीय एथलीट बन गए।

सुंदर गुर्जर और देवेंद्र झा​झडिया ने जीता पदक
दूसरी ओर आज जैवलिन थ्रो में भारत ने दो पदक जीते। रियो ओलंपिक विजेता देवेन्द्र झाझडिया ने रजत पदक जीता वहीं, सुन्दर गुर्जर ने कांस्य पदक जीता। सुंदर गुर्जर का पैरालिंपिक में यह पहला मेडल है। देवेंद्र ने 64.35 मीटर भाला फेंक कर दूसरा स्थान प्राप्त किया वहीं, सुंदर ने 64.01 मीटर भाला फेंककर तीसरा स्थान प्राप्त किया। आज डिस्क थ्रो में योगेश कठुनिया ने रजत पदक जीता।