श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा

-कुंभा स्टेडियम में श्रीमद्भागवत में श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया

बूंदी 19 फरवरी। कुंभा स्टेडियम में गोरा जी गौशाला की ओर से गौसेवार्थ आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में सोमवार भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। श्रीमद् भागवत कथा में सोमवार को श्री कृष्ण भक्ति रस की अविरल धारा बही और ' श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा भजन पर श्रद्धालु झूम उठे। सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर व्यास पीठ से कथावाचक पं विष्णु प्रसाद राजगढ़ मध्यप्रदेश वालों ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण तीनों लोक चौदह भुवनो के स्वामी है वे अनंत कोटि ब्रह्मांड के नायक है।सोमवार को समाजसेवी पुरुषोत्तम झँवर गोठड़ा वालों ने जोड़े श्रीमद् भागवत का पूजन किया।

इस अवसर पर गोरा जी गौशाला से जुड़े दौलतराम मालव,समाजसेवी भैरूलाल धाबाई,घासीलाल जांगिड़,प्रभूलाल श्रृंगी,भवर सिंह नारायणपुर, कुंजबिहारी बाहेती,प्रहलाद मालव,बद्रीलाल मालव बाबूलाल  मालव,गाढ़मल मीणा,सुरेश मालव सुगन जांगिड़,दिनेश राठौर,महिला मण्डल से जुड़ी प्रिया झँवर,विमला साहू,मधु शास्त्री,रीना श्रृंगी,सीमा लखोटिया, मंजू  कासट,मंजू बाहेती,सुषमा बाहेती,द्वारकाबाई गुर्जर,हरिकँवर,संगीता बाहेती आदि उपस्थित रहे। मंगलवार को श्रीमद् भागवत कथा में नंदोत्सव और गोवर्धन पूजन होगा।