98 रनों की नाबाद पारी खेलने पर शुभमन गिल, सचिन और सहवाग के साथ इस लिस्ट में शामिल हुए

जयपुर। टीम इंडिया ने बुधवार को पोर्ट ऑफ स्पेन में बारिश से प्रभावित सीरीज के आखिरी वनडे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 119 रन की जोरदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। इस मैच के हीरो शुभमन गिल और यजुवेंद्र चहल रहे। शुभमन गिल ने 98 रनों की नाबाद पारी खेली।
98 रनों की नाबाद पारी के बाद गिल भारतीय सलामी बल्लेबाजों की एक अनूठी सूची में शामिल हो गए जो इसी तरह एकदिवसीय मैचों में बिना शतक बनाये 90 से अधिक रन बनाकर नाबाद रहे हैं। उस सूची में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और सुनील गावस्कर जैसे बड़े नाम शामिल हैं। आइये ऐसे बल्लेबाजों की सूची आपको बताते हैं-
93’ . क्रिस श्रीकांत
92’ . सुनील गावस्कर
96’ . सचिन तेंदुलकर
99’ . वीरेंद्र सहवाग
97’ . शिखर धवन
98’ . शुभमन गिल

बता दें कि गिल की 98 रनों की बदौलत भारत ने 36 ओवरों में 226 का मजबूत स्कोर बनाया। वहीं, वेस्टइंडीज केवल 26 ओवरों में 137 रन पर आउट हो गई। युजवेंद्र चहल ने जहां चार विकेट अपने नाम किए, वहीं मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर ने दो.दो विकेट लिए।

गिल को तीनों एकदिवसीय मैचों में उनके लगातार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और साथ ही प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। गिल ने तीनों मैचों में शानदार शुरुआत की। 22 वर्षीय गिल पहले एकदिवसीय मैच में 64 रनों पारी खेलकर रनआउट हुए हो गये। वही, दूसरे गेम में 43 रन बनाये।
अंतिम एकदिवसीय मैच में अपनी प्रभावशाली पारी के बाद गिल ने 100 रन के आंकड़े तक नहीं पहुंचने पर निराशा व्यक्त की। लेकिन जोर देकर कहा कि उन्होंने केवल अपना स्वाभाविक खेल खेला। उन्होंने कहा मैं शतक लगाने की उम्मीद कर रहा था लेकिन बारिश के वजह से ऐसा नहीं हो पाय। पहले दो वनडे में मैं जिस तरह से आउट हुआ उससे बहुत निराश था।