शुभमन गिल ने जडा शतक, KL Rahul की बढी टेंशन
जयपुर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के खेले जा रहे चौथे टेस्ट में ओपनर शुभमन गिल ने शानदार शतक लगाकर आउट आफ फॉर्म चल रहे ओपनर केएल राहुल के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। दरअसल, कप्तान रोहित शर्मा ने बॉर्डर गावस्कर सीरीज के शुरुआती दोनों मैचों में केएल राहुल को मौका दिया था लेकिन वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। अंतिम दो टेस्ट के लिए शुभमन गिल को टीम में शामिल किया गया जिसको उन्होनें खूब भुनाया। हाालंकि तीसरे टेस्ट में गिल ज्यादा अच्छा नहीं कर पाये लेकिन अहदाबाद में चौथे टेस्ट के दौरान गिल ने शानदार शतक जड दिया। वहीं, केएल राहुल के खराब प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीआई ने उनसे कप्तानी की जिम्मेदारी छीन ली।
केएल राहुल की गैरमौजूदगी में कप्तान रोहित शर्मा ने शुभमन गिल को मौका दिया।23 साल के युवा स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल उम्मीदों पर खरे उतरे। अहमदाबाद में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में शुभमन गिल ने 128 रन ठोक दिए।
उन्होंने अपनी पारी में 235 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके और एक छक्का जड़ा। माना जा रहा है कि शुभमन गिल ने अपनी इस पारी के दम पर भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं केएल राहुल के लिए निश्चित रूप से अब टीम इंडिया के दरवाजे बंद हो चुके हैं। टीम इंडिया अगर जून में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचती है तो कप्तान रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल ही पारी का आगाज करेंगे, यह बात अभी से तय नजर आ रही है। केएल राहुल के लिए भारतीय टीम की रास्ते कहीं ना कहीं बंद हो जाएंगे। युवा खिलाड़ियों की वजह से ही केएल राहुल को भारतीय टीम से बाहर का रास्ता लगाया जा सकता है।