श्याम बाबा की विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बून्दी 12 जनवरी ,विकास नगर रात्रि चौपाल वरिष्ठजन एवं विकास नगर युथ क्लब की ओर से गब्बर चोक विकास नगर में नए साल का आगाज श्याम बाबा के साथ विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया । भजन संध्या में अंतरराष्ट्रीय भजन गायक अनुराग मित्तल ओर उनकी टीम ने भजन गाए और अपनी प्रस्तुतियां दी । विकासनगर रात्रि चौपाल समिति वरिष्ठ जन एवं यूथ क्लब के सदस्यों ने भजन संध्या में पधारे सभी कलाकारों का माल्यार्पण कर श्याम बाबा का दुपट्टा धारण करवा कर स्वागत अभिनंदन किया । इस अवसर पर भजन गायक अनुराग मित्तल गणेश वंदना से भजन संध्या का आगाज कर खाटू नरेश श्याम बाबा, चौथ माता ,बजरंगबली आदि देवी देवताओं के भजनों को गाया भजन संध्या में विकासनगर ओर आसपास के बड़ी संख्या में महिला पुरूष और धर्म प्रेमी नाचते गाते और खाटू वाले बाबा की आराधना एवं स्तुति एवं जयकारे करते रहे l
इस अवसर पार्षद प्रेम प्रकाश एवरग्रीन ,वरिष्ठ जन रात्रि चौपाल समिति से जुड़े वीर कुमार जैन ,गोवर्धन लाल जैन ,पुरुषोत्तम मूलचंदानी, राधाबल्लभ सोनी , पी सी वर्मा ,शंकर लाल बेरवा ,मदन सिंह नरूका ,विकासनगर यूथ क्लब के नारायण झंवर ,पवन सोमानी, पीयूष सोमानी, शिवा जिंदल , विकास शर्मा , लोकेश जैन ,गौरव शर्मा ,सौरभ जैथलिया गिरीश जैन, शैलेश सोनी ,काली राजानी ,विनोद शर्मा ,अनिल चौबीसा,अमित बहेड़िया ,बिरजू लोधा ने श्याम बाबा की आरती की और अंत में सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया। कार्यक्रम मे स्थानीय पार्षद श्रीमती शांति सोनी एवं यूथ क्लब के अध्यक्ष हिमांशु जैन ने भजन गायक अनुराग मित्तल का स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया घर्म प्रेम सभी भक्तों और श्रद्धालुओं का देर रात तक भजनों का आनंद लेने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।