गायों और बंदरों को केले डालकर सिंगर व राईटर बीरबल सिंह साईवाड़ ने अपना जन्म दिन मनाया

 सिंगर बीरबल सिंह के शिष्यों ने गिफ्ट देकर धूमधाम से मनाया जन्म दिवस 

शिष्य व लाखों लोगों ने दी जन्म दिन की बधाई 

संवाददाता विजयपाल सैनी शाहपुरा जयपुर 

राजस्थान के भजन सम्राट और शेखावाटी की कोयल कहे जाने वाले गायक कलाकार स्वर्गीय श्री नाथू सिंह शेखावत बाड़ीजोड़ी के शिष्य सिंगर व राईटर बीरबल सिंह साईवाड़ ने त्रिवेणी धाम के धाराजी घाट पर गाय-बंदरों को केले डालकर अपना जन्म दिन मनाया। जन्म दिन पर सबसे पहले सिंगर बीरबल सिंह ने अपने गुरूजी नाथू सिंह जी और सतगुरु संत श्री नारायण दास जी महाराज की प्रतिमा के दर्शन कर खुशहाली की कामना की। इसके बाद अपनी माता जी से आर्शीवाद लिया। इस दौरान साईवाड़ मोड़ पर स्थित शिवानी म्यूजिकल ग्रुप के कार्यालय पर अपने शिष्यों के साथ केक काटकर अपना 48 वाँ जन्म दिवस धूमधाम से मनाया। उपस्थित शिष्यों ने भी अपने गुरूजी को गिफ्ट देकर और बधाई देकर धूमधाम से जन्म दिवस मनाया। 

साईवाड़ गाँव में जोशी किराना जनरल स्टोर पर लोगों को निशुल्क ज्यूस पिलाया गया। इस मौके पर सिंगर बीरबल सिंह के फेमश शिष्य सिंगर प्रकाश चन्द गुर्जर, डाँसर सिद्धार्थ स्वामी, आँरगन कलाकार सिद्धार्थ जागिड़, महेश, एसआई गिराटी, अर्जुन लाल प्रजापत, लक्की बन्ना, साईवाड़ सरपंच विक्रम नारनोलिया, महेन्द्र जोशी सहित कई लोग मौजूद थे।