सोनी समाज की बेटी पलक ने किया नाम रोशन

संवाददाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी

बुगाला के सीनियर सेकेंडरी कला वर्ग के परीक्षा परिणाम में गांव मंड्रेला के जितेंद्र कुमार की बेटी पलक ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर गांव व परिजनों का नाम रोशन किया है।डुलानिया गांव की सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा पलक ने 93.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।पलक के पिता गुड़गांव में प्राइवेट कम्पनी में जॉब करते हैं।माता रीना देवी गृहिणी हैं। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय नाना इन्द्रचन्द व नानी राजकुमारी को दिया है।वह ननिहाल में रहकर ग्रामीण स्तर की सरकारी स्कूल में पढ़कर 93.60 प्रतिशत अंक अर्जित कर गांव व समाज का नाम रोशन किया है।इस उपलब्धि पर गुढ़ागौड़जी समाज अध्यक्ष ओमप्रकाश सुनालिया,महाराजा अजमीढ़ धाम ट्रस्ट के नरेश कुमार नारनोली,सांवरमल डांवर,महेश सोनी,मदनलाल जेजुसर,पत्रकार रामावतार बुगाला,विनोद सोनी खेतड़ी ने इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।