जयपुर। फटाफट क्रिकेट का महाकुंभ कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है। इससे पहले टीमों के प्रदर्शन पर चारों तरफ चर्चा हो रही है। इसी कडी में टी 20 विश्व कप 2022 के शुरु होने से पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंदा बवुमा ने अपनी टीम को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। अफ्रीकी कप्तान ने कहा, मुझे लगता है कि टीम के तौर पर हम ना तो काफी अच्छी स्थिति में है ना ही खराब स्थिति में हैं। दरअसल पिछली कई सीरीज में साउथ अफ्रीका की टीम का प्रदर्शन खासा अच्छा नहीं रहा है। भारत के खिलाफी हाल ही खेली गई टी 20 सीरीज में खुद कप्तान तेंदा बमुवा बुरी तरफ फ्लॉप रहे थे। बवुमा ने कहा कि, ईमानदारी से कहूं तो टीम में सकारात्मक माहौल है। हम भारत से यहां आए हैं , हां हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। हालांकि, विश्वास है कि पूरे सत्र में एक टीम के तौर पर हमने जैसा प्रदर्शन किया है वैसा यहां भी कर सकते है।
उन्होंने कहा , एक टीम के तौर पर हम से बहुत अधिक उम्मीदें नहीं हैं। इसलिए मुझे लगता है कि हम हर दिन जो कर सकते हैं वह करेंगे। इसके साथ ही हम खेल का लुत्फ भी उठाएंगे। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका कप्तान ने और कई बातें कहीं हैं। पिछले दिनों खबरें यह भी रहीं कि दक्षिण अफ्रीका टीम में सबकुछ अच्छा नहीं किया । भारत दौरे पर वनडे सीरीज के दौरान दक्षिण अफ्रीका बार कप्तान बदलते हुई नजर आई थी।