South Africa vs India 3rd Test: भारत की पहली पारी 223 रनों पर सिमटी, कोहली ने लगाया अर्धशतक

जयपुर। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिर टेस्ट केप्टाउन में खेला जा रहा है। टेस्ट मैच के पहले दिन भारत की पहली पारी में मात्र 223 रनों पर सिमट गई है। भारत ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
मैच का हाल
दूसरे टेस्ट में चोट के कारण बहार रहे कप्तान विराट कोहली की इस मैच में वापसि हुई। कोहली ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। भारत ने सदी हुई शुरूआत करते हुए पहले विकेट के लिए 31 रन जोड़े। अच्छी लय में नजर आ रहे केएल राहुल ओलिवर का शिकार बने। केएल राहुल ने 12 रन बनाये। इसके थोड़ी देर बाद ही मंयक अग्रवाल 15 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पैवेलियन लौट गये। मंयक को कागिसो रबाड़ा ने आउट किया।
तीसरे नंबर चतेश्वर पुजारा और चौथे नंबर पर कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करने आये। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी हुई और पांचवे विकेट के लिए 62 रन जोड़े। इसके बाद चतेश्वर पुजारा 43 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। मेक्रो जेनसन ने पुजारा को आउट कर पैवेलियन लौटाया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये रहाणे एक बार फिर से विफल रहे। रहाणे मात्र 9 रन बनाकर रबाड़ा का शिकर बने। रहाणे के आउट होने पर भारत का स्कोर 116 रन था।

पंत के साथ अर्धशतकीय साझेदारी
कप्तान कोहली का साथ देते हुए ऋषभ पंत ने 27 रनों की पारी खेली और भारत के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। दोनों के बीच 51 रनों की साझेदारी हुई। वहीं, कप्तान कोहली ने अपनी सबसे धीमी टेस्ट हॉफ सेंचुरी बनाई। कोहली ने 201 गेंदो का सामना करके 79 रनों की पारी खेली जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल था।