बैंक खातों से आधार जुडवाने के लिए ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए विशेष केम्प पंचायत समिति बूंदी की 3 ग्राम पंचायतों का एक्सईएन नरेगा ने किया निरीक्षण
बूंदी 28,फरवरी। राजकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों के बैंक खातों से आधार नंबर जोड़ने लिए जिले की सभी 184 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर बुधवार से 3 दिवसीय विशेष केम्प प्रारंभ हुए।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी करतार सिंह ने बताया कि पहले दिन आये हुए नरेगा श्रमिकों से स्वीकृति पत्रों सहित आधार कार्ड व बैंक पास बुक की छायाप्रति लेकर ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर संग्रहण किया गया तथा संबंधित बेंको को आवेदन पत्र भिजवाकर कार्यवाही करवायी गई।
एक्सईएन नरेगा ने किया केम्पों का किया निरीक्षणः-
पंचायत समिति बूंदी की ग्राम पंचायतों में आयोजित हो रहे केम्पों का बुधवार को नरेगा एक्सईएन प्रदीप गोयल ने निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत हट्टीपुरा, रामनगर व गुढानाथावतान् का निरीक्षण किया तथा केम्पों के दौरान हुई प्रगति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत हट्टीपुरा व गुढानाथावतान् में बैंक कन्सल्ट्रेंट के अनुपस्थित पाये जाने को गंभीरता से लेते हुए आईसीआईसीआई बैंक की प्रबंधक श्रीमती अनिता भाठिया को बैंक प्रतिनिधि को उक्त कार्य में सहयोग करने के लिए निर्देशित करने के लिए कहा। साथ ही बड़ौदा राजस्थान क्षैत्रीय ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक गोवर्धन प्रसाद पंचोली को एबीपीएस कार्य में प्रगति लाने के लिए कहा गया।
इस दौरान पंचायत समिति बंूदी की विकास अधिकारी श्रीमती जगजीवन ने ग्राम पंचायत में प्राप्त आवेदनों की जांच की तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बैंक प्रबंधकों को प्रशिक्षित कार्मिक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर भेजकर बैंक खातों से नरेगा श्रमिकों के आधार जोड़ने के लिए कहा। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी लेखराज प्रजापत व राजीव शर्मा साथ रहे।
---------