Bundi: राजस्थान ब्राह्मण महासभा बूंदी की विशेष बैठक का आयोजन 9 अप्रेल
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी 7 अप्रैल। परशुराम जयंती को लेकर 9 अप्रैल 2023 को राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिला बूंदी की एक विशेष बैठक परशुराम वाटिका जैत सागर रोड बूंदी पर दोपहर 3:30 बजे आयोजित की जावेगी बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मिथिलेश दाधीच करेंगे बैठक में परशुराम जयंती महोत्सव 2023की तैयारियों पर चर्चा की जावेगी एवं समितियों के कार्यों की समीक्षा कर आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी बैठक में जिला कार्यकारिणी युवा कार्यकारिणी महिला शाखा कार्यकारिणी के सदस्य एवं ब्राह्मण समाज के सभी घटकों के जिलाध्यक्ष एवं समस्त विप्र बंधु भाग लेंगे परशुराम जयंती महोत्सव आयोजन समिति ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में विप्र बंधुओं को कोइस बैठक में भाग लेने का आह्वान किया है यह जानकारी प्रेस को प्रवक्ता नूतन तिवारी ने दी