बूंदी: परशुराम जयंती को लेकर राजस्थान ब्राह्मण महासभा की विशेष बैठक संपन्न हुई
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी 9 अप्रैल 2023। परशुराम वाटिका जैत सागर रोड बूंदी पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा जिला बूंदी की विशेष बैठक संपन्न हुई ,बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मिथिलेश दाधीच ने की बैठक में परशुराम जयंती 2023 की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई एवं सभी कार्यक्रमों की समीक्षा कर आगामी रणनीति तैयार की गई बैठक को संबोधित करते हुए जिलामंत्री राजेंद्र भारद्वाज एवं नगर अध्यक्ष पीयूष शर्मा ने बताया कि 15 अप्रैल 2023 से विनायक स्थापना के साथ परशुराम जयंती महोत्सव 2023 के कार्यक्रमों का आगाज होगा 16 अप्रैल 2023 को खेलकूद प्रतियोगिताएं 17 अप्रैल 2023 को रुद्राभिषेक कार्यक्रम 18 अप्रैल 2023 को गौ माता पूजन कार्यक्रम 20 अप्रैल 2023 को फल वितरण एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 21 अप्रैल 2023 को यज्ञोपवीत संस्कार एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 22 अप्रैल 2023 को राजकीय को राजकीय सेवा में चयनित प्रतिभाओं का सम्मान समारोह शोभायात्रा एवं महाप्रसादी कार्यक्रम का आयोजन होगा इन कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्होंने इन कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में विप्र बंधुओं को भाग लेने का आह्वान किया श्री परशुराम जन्मोत्सव आयोजन समिति 2023 के सभी सदस्यों राजेश शर्मा अवधेश शर्मा राजेंद्र शर्मा धनंजय शर्मा विकास सनाढ्य मंथन पंचोली स्वप्ननेश शर्मा सुनीत शर्मा केशव त्रिवेदी अरुणा चतुर्वेदी कीर्ति सुखवाल अनीता शर्मा संजय पांडे सभी सदस्यों ने बारी बारी से अपने विचार प्रस्तुत किए एवं अपनी तैयारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा आगामी रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला इस दौरान कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ,मंत्री रामदत्त जोशी ब्राह्मण परशुराम वाटिका प्रभारी सुनील बॉबी प्रवक्ता नूतन तिवारी प्रदेश संगठन मंत्री हनुमान सहाय शर्मा लोकेश सुखवाल विप्र सेना अध्यक्ष मुकेश जोशी संतोष कटारा चंद्र प्रकाश जोशी राजेश चतुर्वेदी संदीप श्रृंगी महिला जिला अध्यक्ष किरण शर्मा महामंत्री लोकेश सुखवाल गिरधर गोपाल ओझा नीरज पांडे सुनील नागर अनीता शर्मा श्वेता शर्मा अनीता व्यास कीर्ति सुखवाल कमलेश दाधीच संध्या शर्मा भारती शर्मा सुलक्ष्णा शर्मा शशि गौतम अनुपमा तिवारी विमला गौतम इंदु शर्मा स्मिता शर्मा नीलिमा शर्मा आदि मौजूद रहे।