संवाददाता सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के गुढ़ा गौडजी में स्थित श्री श्रद्धा नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में संचालित सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे रोज खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l जिसमें संभाग गियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया l 100 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में प्रथम स्थान राहुल द्वितीय अभिषेक सैनी तृतीय स्थान पर अंकित कुमार रहे l बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर मोनिका झाझडिया द्वितीय स्थान पर निशा नीतू संयुक्त रूप से रहे तृतीय स्थान पर पूनम रही 400 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान पर बालक वर्ग में विक्रम व द्वितीय अरविंद तीसरे स्थान पर रहे lबालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर मोनिका झाझडिया द्वितीय स्थान पर नीतू व तीसरे स्थान पर पूनम रही lलंबी कूद में नीतू सैनी प्रथम मोनिका द्वितीय स्थान पर रही इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी सुभाष चंद्र, याद राम भाटी एवं अरविंद ने उपयोगिता के बारे में बताया l