श्रीलंका ने तीसरा वनडे जीतकर क्लीन स्वीप बचाया, भारत ने सीरीज 2—1 से जीती

जयपुर। भारत और श्रीलंका के बीच खेले गये वनडे सीरीज के तीसरे और आखरि मैच में श्रीलंका ने बाजी मार ली और वनडे सीरीज को 3—0 से हारने से बचा लिया। वहीं भारत ने तीसरे वनडे में मिली हार के बावजूद भी सीरीज को 2—1 से अपने नाम कर लिया। शिखर धवन की कप्तानी में भारत ने यह पहली वनडे सीरीज जीती है।

बारिश से बाधित इस मैच को 47 ओवर का करना पड़ा। टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका को भारत में 227 रन का लक्ष्य दिया। भारत की पूरी टीम 43.1 ओवर में 225 रन पर सिमट गई। डकवर्थ लुइस के नियमानुसार भारत के स्कोर में एक रन का इजाफा हुआ और इस तरह श्रीलंका को 227 रन का लक्ष्य मिला। एक ​समय भारत का स्कोर 18.4 ओवर में 118-3 था, लेकिन भारत के अंतिम 7 विकेट मात्र 68 रन ही जोड़ सके। भारत की ओर से सर्वाधिक स्कोरर पृथ्वी शॉ रहे जिन्होंने 49 गेंदो का सामना करके 49 रन बनाये। दूसरा सबसे ज्यादा स्कोर संजु सैमसन का रहा जिन्होंने 46 रन बनाये
अविष्का और राजपक्षा की मैच जिताआ पारी
श्रीलंका की ओर इस मैच में अविष्का फर्नांडो और भानुका राजपक्षा ने अपनी हॉफ सेंचुरी लगाकार श्रीलंका को जीत दिलाई। अविष्का ने 76 रनों की पारी खेली और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, भानुका राजपक्षा ने 65 रन बनाकर श्रीलंका की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सूर्यकुमार यादव को मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड से नवाजा गया। अब भारत और श्रीलंका का टी—20 सीरीज 25 जुलाई से शुरू होगी, जहां तीन टी—20 मैच खेले जायेंगे।