रेप के आरोप में श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणथिलाका सिडनी में गिरफ्तार

जयपुर। श्रीलंका क्रिकेट टीम टी 20 विश्वकप से बहार हो चुकी है। और टीम अपने देश वापिस पहुंच चुकी है। लेकिन टीम के साथ विश्वकप खेलने आये बाएं हाथ के बल्लेबाज दनुष्का गुणथिलाका को सिडनी में रेप के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सिडनी के पूर्वी उपनगर में एक महिला का रविवार को कथित रूप से यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक गुणथिलाका को रविवार सुबह रोज बे में एक 29 वर्षीय महिला के बलात्कार के के आरोप में श्रीलंकाई क्रिकेटर को गिरफ्तार कर लिया गया। गुनाथिलाका एक महिला से कुछ दिनों तक एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए बातचीत कर रहा था। लेकिन आगे बात मिलने जुलने पर आ गई और आरोप लगाया गया कि उसने 2 नवंबर की शाम को कथित तौर पर महिला का यौन उत्पीड़न किया। क्रिकेटर को रविवार तड़के सिडनी के ससेक्स स्ट्रीट के एक होटल में गिरफ्तार किया गया और सिडनी सिटी पुलिस स्टेशन ले जाया गया और चार मामलों का आरोप लगाया गया। उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया गया और रविवार को एक ऑडियो-विजुअल लिंक के माध्यम से पररामट्टा जमानत अदालत में पेश होंगे। वहीं श्रीलंका अपने इस खिलाडी को आस्ट्रेलिया छोडकर स्वदेश लौट चुकी है।

बता दें कि दनुष्का टी 20 विश्वकप 2022 में श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम में शामिल थे लेकिन हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण कोई भी मैच नहीं खेल सके। 31 वर्षीय गुणथिलाका के कैरियर की बात करें तो उन्होने अब तक आठ टेस्ट, 47 एकदिवसीय और 46 टी20 खेले हैं। इंग्लैंड ने अपने आखिरी सुपर 12 ग्रुप 1 मैच में श्रीलंका को चार विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।