नामीबिया से मिली करारी हार का ठीकरा Sri Lanka के कप्तान ने इन खिलाडियों पर फोडा

जयपुर। एशिया की चैंपियन श्रीलंका को ना​मीबिया ने ग्रुप ए के पहले मैच में करारी शिशक्शत दी है। रविवार को खेले गये आईसीसी टी20 विश्व कप में नामीबिया ने श्रीलंका ने 55 रन से हरा दिया। श्रीलंका के कप्तान शनाका ने इस हार का ठीकरा गेंदबाजी और खराब प्रदर्शन पर फोड़ा। बता दें कि श्रीलंका ने रविवार को नामीबिया ने 163 रनों के लक्ष्य​ दिया जिसका पीछा करते हुए श्रीलंका ने मात्र 108 रन बनाए।
कप्तान ने आईसीसी के हवाले से कहा, मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए। हमने अपनी योजनाओं को ठीक से क्रियान्वित नहीं किया। मुझे लगता है कि हम यॉर्कर के लिए गए और हमने फुल टॉस और हाफ बॉल के साथ ज्यादा प्रदर्शन नहीं किया।

बता दें कि शनाका की टीम ग्रुप ए से सुपर 12 चरण में जीत की पक्की दावेदार मानी जा रही थी लेकिन रविवार को नामीबिया ने उन्हें मात देकर चिंता में डाल दिया। याद दिला दें कि नामीबिया ने टूर्नामेंट के 2021 सीजन में सुपर 12 चरण में जगह बनाई थी और कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने कहा कि उनकी टीम ने उस अनुभव से बहुत भरोसा किया है। सुपर 12 के पहले मैच में मिली हार के बाद बाद अब श्रीलंका के लिए आने वाले मैच बहुत महत्वपूर्ण हो गये हैं।

नामीबिया के कप्तान इस विचार से आश्वस्त नहीं थे कि श्रीलंका ने उनकी गेंदबाजी की रणनीति गलत की, लेकिन शनाका से सहमत थे कि यह नामीबिया के गेंदबाजों द्वारा योजनाओं को बेहतर ढंग से क्रियान्वित कर सकते हैं।